बिजनौर, मई 25 -- हीमपुर दीपा। सिसौना बिजलीघर पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर रविवार को किसानों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। भाकियू टिकैत, भाकियू अराजनैतिक एवं किसान मजदूर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चले इस पांच घंटे के धरने के बाद जेई को हटा दिया गया। किसानों के धरने की सूचना पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। बाद में अधीक्षण अभियंता (एसई) बिजनौर से किसानों की फोन पर वार्ता हुई । किसान पदाधिकारियों के साथ गंभीर वार्ता की। किसानों के भारी आक्रोश को देखते हुए एसई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विवादों में घिरे जेई राजकुमार को हटा दिया। उनके स्थान पर जेई गौतम को सिसौना फीडर का नया चार्ज सौंपा गया है। इसके अलावा, बिजलीघर की व्यवस्था को सुधारने के लिए दो नए संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति...