लखनऊ, मार्च 11 -- पहले भी कई जघन्य हत्याकांड से थर्रा चुका है मोहनलालगंज मोहनलालगंज, संवाददाता।सिसेंडी गांव में हुई मां व उसके नेत्रहीन बेटे की जघन्य हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना ने मोहनलालगंज के गौरा, बलसिंहखेड़ा व डेहवा गांवों में पहले हुई वारदातों की यादें ताजा कर दी हैं। ग्रामीणों को पता चला कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे दुष्कर्म जैसी घिनौनी मंशा थी, पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।मोहनलालगंज के इतिहास में झांके तो ऐसी कई घटनाएं सामने आती हैं जिन्होने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक सुर्खियां बटोरी थीं। 17 जुलाई 2014 को मोहनलालगंज के बलसिंह खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में 34 वर्षीय युवती का नग्न शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया था। उसी दिन मोहनलालगंज के जबरौली गांव में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन आय...