सिसेंडी को हरा जनवारनखेड़ा की टीम ने जीता खिताब
उन्नाव, मई 30 -- हिलौली, संवाददाता। ब्लाक हिलौली के गांव लउवा में चल रही पांच दिवसीय तृतीय चंद्रशेखर आजाद नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में जनवारनखेड़ा की टीम ने सिसेंडी की टीम को 20 रनों से हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी रामनरेश गौतम का आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जीत-हार से ऊपर उठकर नियमों का पालन, ईमानदारी, और विरोधी टीम के प्रति सम्मान बनाए रखना यहीं एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच को शुरू कराया। विजेता टीम को चालीस हजार रुपये और ट्राफी तथा उपविजेता टीम को बीस हजार रुपये व ट्राफी दी गई। मनीष, आदिल खान, नीरज, कल्लू खान, अर्जुन, अंशू, बिनीत, डॉ. आलोक, सूरज व्यवस्था संभाले रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.