बागपत, अप्रैल 19 -- बागपत। सिसाना गांव में एक बार फिर तीन किसानों की मेहनत आग के हवाले हो गई है। गेहूं की फसल और गेहूं की फसल के तूड़े में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। फसल के जलने से किसान परिवार बेहाल हो गए है। प्रशासन से मुआवजे की मांग की। नौरोजपुर गुर्जर गांव को जाने वाली सड़क पर सिसाना गांव निवासी राजेंद्र चौहान, अजय चौहान और कमल ने 30 बीघा भूमि में गेहूं की फसल की बुआई की थी। किसान परिवार फसल की कटाई की तैयारी कर रहा था। शनिवार की दोपहर में सूचना मिली की गेहूं की फसल में आग लग गई। यह भी पढ़ें- गेहूं के खेतों में लगी आग, लाखों का नुकसान यह सुनते ही पैरों तले से जमीन निकल गई। बिना कुछ सोचे-समझे खेत की ओर दौड़ लगा दी। जब तक खेत पहुंचे तब तक गेहूं की फसल जल चुकी थी। आस-पास के किसानों ने आग को ...