सिसाना में 60 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख
बागपत, अप्रैल 10 -- कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव के जंगल में ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से आग लग गई, जिससे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। हवा के तेज चलने से आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब साठ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद किसानों ने तुरंत अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर खेतों में जुताई कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आठ किसान संजय, जीत सिंह, जगदेव, बालेश्वर, अनुज कुमार, सुनील चौहान व जयपाल आदि की फसल पूरी तरह जल चुकी थी, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, आग लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.