मोतिहारी, मार्च 5 -- पकड़ीदयाल। पुलिस ने सिसहनी से एक महिला का शव बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। शव की पहचान सीसहनी निवासी अर्जुन साह के पत्नी अंजलि कुमारी(30) के रूप में की गयी है। मृतका के पिता हरसिद्धि थाना के मठ लोहियार निवासी रामएकबाल साह ने थाने में आवेदन देकर दामाद अर्जुन साह, विजय साह, बच्ची देवी, विकास कुमार सहित चौदह लोगों को आरोपित करते हुए थाना में आवेदन दिया है । कहा है कि उक्त सभी लोगों ने दहेज खातिर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते हुए मार दिया है।घटना के एक दिन पहले लड़की दामाद के साथ अपने मायके से गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.