बलरामपुर, मई 18 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत गौरामाफी के सिसहनिया गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने फीता काटकर किया। यह सड़क नहर से धोखे पंडित के घर तक लगभग 9 लाख 96 हजार रुपये की लागत से बनाई गई है। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों में सड़क निर्माण को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ गांवों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्रवासियों की मांग और प्र...