सिसवा में 50वें स्वर्ण जयंती श्रीश्याम महोत्सव का हुआ शुभारंभ
महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्रीश्याम मंडल, मारवाड़ी युवा मंच व श्री श्याम महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीश्याम मंदिर में दो दिवसीय 50 वें स्वर्ण जयंती श्याम महोत्सव का शुभारंभ सिसवा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने किया। इसके बाद निशान शोभा यात्रा निकालकर अखंड ज्योति स्थापित की गई। शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर श्याम के रंग में सराबोर हो उठा। श्याम मंदिर के पुजारी द्वारा प्रभु का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें रथ के आसन पर बिठाया गया। श्याम भक्तों ने जैसे ही रथ को आस्था व भक्तिभाव से खींचना शुरू किया तो पूरा नगर श्याम प्रभु के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। रथ यात्रा के आगे-आगे महिला मंडल की सदस्य एवं नगर की युवतियां निशान ध्वज लेकर चल रही थीं। यात्रा श्याम मंदिर के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर फलमंडी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.