सिसवा में मेधावियों का हुआ सम्मान, खिल उठे चेहरे
महाराजगंज, जून 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के सेनानी नगर कोठीभार वार्ड स्थित एसेंट एक मैरेज हॉल में मेधा सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं जेईई मेंस परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मेधावियों को निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता एवं नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने सम्मानित किया।एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं क्षमता का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.