सिसवा में मृतक के परिवार को प्रशासन दे मुआवजा
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बाढ़ पीड़ित एरिया सिसवा में घास काटने के दौरान बिजली करंट लगने से पिता व पुत्र की मृत्यु हो गई। मृतक परिवार को बिजली विभाग ने चार चार लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। परंतु अभी तक भुगतान नहीं किया। इस भीषण बाढ़ और विपत्ति के समय जरूरतमंदों को मुआवजा नहीं देना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार को बिना देर किए आपदा नियम के तहत मुआवजा भुगतान करे। ये बातें सीपीआई के जिला मंत्री अवधेश राय ने कहीं। पीड़ित परिवारों से मिलकर सीपीआई के नेताओं ने सांत्वना दी। मौके पर पूर्व विधायक राम रतन सिंह, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, सीपीआई जिला कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर सिंह, अंकित सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: चंदौली को बाढ़ प्रभावित जिला घोषित करे सरकार-अरुण द्विवेदी
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.