महाराजगंज, जुलाई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में प्रसिद्ध सिसवा नगर के दुर्गा पूजा महोत्सव को इस वर्ष भी खास रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए श्री बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति दूरभाष केंद्र समिति द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कराने के साथ दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। समिति द्वारा इस वर्ष भी भव्य पंडाल के साथ माता की बंगाली प्रतिमा व गुफा में विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियों का दर्शन कराया जाएगा, जो आकर्षण का केंद्र होगा। मंगलवार को पं. सुशील चंद्र उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के अध्यक्ष गंगासागर जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने भूमि पूजन कर ध्वज पताका लगाया। इस अवसर पर लवकुश विश्वास, संजय जायसवाल, रोशन मद्धेशिया, एडवोकेट उमाशंकर जायसवाल, मुकेश जायसवाल, प्रभात सर्राफ, धीरज ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.