भभुआ, फरवरी 21 -- तीन किमी. दूर तेनुआ दुर्गावती नदी से विद्वानों ने कलश में कराई जलभरी रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सिसवार गांव में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को ढोल-बाजे के साथ जलभरी यात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सिर पर कलश लेकर गांव से तीन किमी. तेनुआ के पास दुर्गावती नदी से काशी के विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी कराई। वहां से कलश लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर मूर्ति स्थापित करने व प्राण प्रतिष्ठा को ले कार्यक्रम शुरू किया गया। ग्रामीण रिशु सिंह ने बताया कि 22-25 जनवरी तक विधि-विधान से दिन में मां की पूजा व रात्रि में कथा होगी। 26 जनवरी को भव्य भंडारा होगा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रामराज सिंह है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.