सीवान, मई 30 -- सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागर-सरौत मुख्य सड़क पर छापेमारी की। छापेमारी में लगभग 65 लीटर बंटी - बबली शराब बरामद की। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल से शराब बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही कारोबारी शराब सड़क पर फेक कर बाइक से भाग निकला। पुलिस ने मौके से बंटी बबली ब्रांड के सात कार्टून में लगभग 65 लीटर देसी शराब बरामद किया है। फरार कारोबारी की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- सिसवन में 65 लीटर शराब बरामद, कारोबारी फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...