सीवान, जुलाई 14 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रखंड के तेरह पंचायतो में 156 यूनिट पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस संबंध में मनरेगा पीओ पवन कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में 12 यूनिट वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। रोपित पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी पंचायत के जाब कार्डघारियो को दी जाएगी।इस संबाध में पंचायत रोजगार सेवको के साथ बैठक की गई। बैठक में अशोक कुमार, संतोष कुमार, सुमन कुमार, न...