सीवान, जनवरी 28 -- सिसवन, एक संवाददाता। चैनपुर ओपी क्षेत्र के चैनपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बंजारी माई स्थान के समीप मंगलवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक की पहचान मुबारकपुर गांव निवासी मुनर यादव के 22 वर्षीय पुत्र सोनु यादव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोनू यादव रामगढ़ की ओर से अपनी बाइक से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह बंजारी माई स्थान के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनु सड़क पर गिर पड़ा और स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई। चिकित्सक ने जांच के बाद सोनू यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.