सिसवन में सरयू नदी घाटों पर महिलाओं ने दिया अर्घ्य
सीवान, मार्च 25 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में लोकआस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार की संध्या व्रती महिलाओं ने विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर आस्था और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। चार दिवसीय इस अनुष्ठान का समापन बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। मंगलवार को दोपहर बाद से ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सूप, दौरा और पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचीं। घाटों पर छठ गीतों की गूंज और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ सूर्योपासना की। प्रखंड क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.