सीवान, मार्च 12 -- सिसवन (सीवान), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन टोला धोबहीं में बुधवार की दोपहर बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद बताए गए हैं। मृतकों में दामाद स्थानीय निवासी रामजन्म बिंद के 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार बिंद और उसका ससुर सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के कुमना गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद शामिल हैं। दोनों की अचानक मौत हो जाने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सिसवन के अलावा सारण जिले के कुमना में भी मातम छा गया है। बताया गया है कि दोनों अपने घर के निर्माण के लिए लोहे का रॉड काट रहे थे। इसी दौरान रॉड को सीधा करते समय वह ऊपर उठ गया और पास से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से जा टकराया। तार से संपर्क होते ही तेज करंट प्रवाहित हो गया, जिससे दोनों को जोरदार झटका लगा ...