सिसवन में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबकर चालक की मौत
सीवान, मई 27 -- सिसवन, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महानगर गांव में मंगलवार को मिट्टी ढुलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि ट्रैक्टर का इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसके नीचे दबकर 38 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महानगर निवासी सुग्रीव यादव के पुत्र राजेश यादव के रूप में की गई है। घटना चैनपुर-महानगर मुख्य सड़क पर हुई।
हादसे का विवरण राजेश मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का इंजन अचानक असंतुलित होकर पलट गया। राजेश इंजन के नीचे दब गया और गंभीर चोट लगने से उसकी जान चली गई। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और राजेश को बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवार की स्थिति राजेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। इकलौते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.