सीवान, मई 30 -- सीवान। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सिवान द्वारा शुक्रवार को बीएसडीसी सिसवन ब्लॉक स्थित केवाईपी सेंटर में जॉब कैंप का आयोजन किया गया। रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। जॉब कैंप का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया गया। यह भी पढ़ें- सिसवन में जॉब कैंप आयोजित, आठ अभ्यर्थियों का हुआ चयनकैंप में नियोक्ता की भागीदारी कैंप में स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड ने नियोक्ता के रूप में भाग लिया। कंपनी की ओर से फील्ड वर्क एसएफओ पद के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। कैंप में कुल 56 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर आठ सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी ...