सिसवन में चमकी बुखार पर जन-जागरूकता अभियान
सीवान, जुलाई 4 -- सिसवन। प्रखंड के विभिन्न गांवों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चमकी बुखार/एईएस/मस्तिष्क ज्वर से बचाव को लेकर सघन प्रचार-प्रसार किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे चमकी को धमकी अभियान के तहत एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वैन पर लगे डिजिटल स्क्रीन से लक्षण, बचाव और तुरंत इलाज की जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि तेज बुखार, बेहोशी या झटके आने पर तुरंत अस्पताल जाएं। बच्चों को रात में सोने से पहले भरपेट खाना खिलाएं और धूप से बचाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.