संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लाक में कुआनो नदी के उत्तरी दिशा में बसा ग्राम पंचायत सिसवनिया आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। गांव में आने-जाने के लिए रास्ते बदहाली का शिकार हैं। चलने के लिए सही ढंग के सड़क नहीं है। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों की सुविधाओं के लिए सरकारी भवन बने हैं लेकिन बदहाली का शिकार हैं। इन भवनों की हालत देखकर ही गांव में हुए विकास का अंदाजा लगाया जा सकता है। गांव की गली में इंटरलॉकिंग कार्य हुआ है। लेकिन कुछ जगह कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। विकास के नाम पर औपचारिकता बरती गई है। भूमिगत नाली के चैम्बर टूट गए हैं।सिसवनिया गांव में मनरेगा योजना के तहत पार्क का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.