सिसई से 11 कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना
गुमला, अगस्त 9 -- सिसई। प्रखंड के मुरगू गांव से रविवार को 11 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पूर्व कांवरियों ने स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच यात्रा शुरू की।कांवरियों ने बताया कि गिरिडीह के पारसनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरेंगे। वहां से करीब 105 किलोमीटर पैदल चलकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बासुकीनाथ और तारापीठ में दर्शन-पूजन कर लौटेंगे। जत्थे में अमर कुमार साहू, सुभाष कुमार साहू, बिनय कुमार साहू समेत 11 श्रद्धालु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सिल्ली से देवघर के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था यह भी पढ़ें- किशनगंज: श्री श्याम कांवरिया संघ बिशनपुर से देवघर के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.