गुमला, अगस्त 5 -- गुमला प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. केके मिश्रा ने बुधवार को रेफरल अस्पताल सिसई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो का औचक निरीक्षण कर राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रमकी प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीबी रोगियों की पहचान, संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग, निक्षय पोर्टल में समय पर प्रविष्टि, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी), संपर्क अन्वेषण, ट्रूनैट जांच, दवा वितरण, उपचार की नियमितता, निक्षय मित्र योजना, पोषण सहायता एवं उपचार परिणामों की जांच की।

कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी डॉ. मिश्रा ने अस्पतालों में संधारित रजिस्टरों, रिपोर्टों और निक्षय पोर्टल के आंकड़ों का मिलान करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों से कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। जहां कमियां मिलीं,वहां आवश्यक स...