सिसई रेफरल अस्पताल बदहाल, डॉक्टरों और सुविधाओं की भारी कमी
गुमला, मई 28 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई रेफरल अस्पताल चार दशक बाद भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। वर्ष 1980 में निर्मित अस्पताल भवन अब जर्जर हो चुका है,जबकि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। प्रखंड मुख्यालय का यह प्रमुख अस्पताल नाम मात्र का रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है।
चिकित्सकों की कमी अस्पताल में चिकित्सकों के कुल नौ पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल चार चिकित्सक ही कार्यरत हैं। दो चिकित्सकों को सदर अस्पताल और एक को कामडारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त किया गया है। ऐसे में सीमित संसाधनों के बीच पूरे प्रखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है। इमरजेंसी की स्थिति में मरीजों को दूसरे अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थिति रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.