गुमला, अगस्त 30 -- सिसई। 65 वें सुब्रतो मुखर्जी कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर लौटने वाली संत पात्रिक स्कूल गुमला की अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम का रविवार को ललित उरांव स्टेडियम महुंआडीपा में भव्य स्वागत किया गया। नवजीवन खेलकूद क्लब के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। समारोह में टीम की प्रशिक्षक सह कोच वीणा केरकेट्टा का महावीर राम लोहरा और सलमान अली ने बुके देकर स्वागत किया। टीम की कप्तान को विजय लक्ष्मी कुमारी ने बुके भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रशिक्षक समेत सभी खिलाड़ियों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...