सिसई में सात दिनी कबड्डी समर कैंप में 65 खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण
गुमला, जून 1 -- सिसई। संत तुलसीदास हाई स्कूल मैदान में आयोजित सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन कबड्डी समर कैंप का सोमवार को समापन हो गया। कैंप में सिसई, भरनो, घाघरा, रायडीह और जारी प्रखंड के कुल 65 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। खेल शिक्षक सह कबड्डी प्रशिक्षक बीरबल लोहरा ने बताया कि आगामी 5 से 7 जून तक धनबाद में आयोजित 13वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता को देखते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से कैंप आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि गुमला जिला की बालिका टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.