गुमला, मार्च 21 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति का महापर्व सरहुल बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को सरना स्थल बाजार टांड़ से केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो थाना रोड और मेन रोड होते हुए पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई।शोभायात्रा में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए 51 खोड़हा दलों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए हिस्सा लिया। जिससे पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। सरना स्थल पर पहान पुजारों ने पूजा कर अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह चना-शरबत का वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.