गुमला, मार्च 9 -- गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत सोमवार को सिसई प्रखंड में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 22 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 12 लोगों ने रक्तदान किया। यह रक्त विशेष रूप से सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजों के उपचार में उपयोगी होगा। जिला प्रशासन ने 10 मार्च को समाहरणालय परिसर गुमला में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.