सिसई में शिवनाथपुर पुल से नीचे गिरी कार,युवक की मौत
गुमला, जून 18 -- सिसई, प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र स्थित शिवनाथपुर नदी पुल के समीप गुरुवार अपराह्न करीब तीन बजे एक अनियंत्रित कार पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
हादसे की जानकारी जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के ऐनघघारी टोली निवासी 20 वर्षीय अनिल उरांव अपने दोस्तों मोहित तिर्की और बलदेव उरांव के साथ अल्टो कार (जेएच05-8257) से सिसई अपने रिश्तेदार के घर आया था। लौटने के दौरान शिवनाथपुर नदी पुल के समीप अचानक सड़क पर आए एक जानवर को बचाने के प्रयास में कार चालक संतुलन खो बैठा। इससे कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। घटना की सूचना पर सिसई थाना पुलिस एसआई अरुण कुमार सिंह व संजय कुमार चौबे के नेतृत्व में मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.