गुमला, मार्च 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ.आशा लकड़ा ने शनिवार को सिसई प्रखंड कार्यालय में जनजातीय समाज के लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए सामाजिक संगठनों, युवाओं और जनजातीय प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। डॉ.आशा लकड़ा ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आयोग जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने लोगों को अपने हक और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और कहा कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए आयोग को लिखित शिकायत दी जा सकती है। साथ ही उन्होंने आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जा...