गुमला, मार्च 27 -- सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी का महापर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। केंद्रीय महावीर मंडल सिसई के तत्वावधान में शिव मंदिर,थाना रोड से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा सिसई बस्ती, छारदा रोड, कॉलेज रोड होते हुए सताशीली मैदान पहुंची, जहां प्रखंड के सभी 40 अखाड़ों के रामभक्तों ने एक साथ झंडा मिलान किया।इसके बाद प्रखंड प्रशासन की अगुवाई में शोभायात्रा मेन रोड से होते हुए हनुमान मंदिर, कुम्हार मोड़ और रेफरल अस्पताल के समीप पहुंची, जहां पारंपरिक तमाशा प्रदर्शन के साथ इसका समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और जामवंत के रूप में सजे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे।कार्यक्रम में केंद्रीय समिति की ओर से प्रतिभागियों को पारंपरिक अस्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.