गुमला, अप्रैल 3 -- सिसई। प्रखंड मुख्यालय के मेन रोड बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को दो सौ केवी क्षमता के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। झामुमो नेता मो.उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन के सदर हाजी सलमान ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर विधायक जिंगा सुसारण होरो के पहल से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।मो. उमर फारूक अंसारी ने कहा कि बिजली बाधित रहने से दुकानदारों, छात्रों और आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को राहत मिली है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...