गुमला, दिसम्बर 9 -- गुमला, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की कौशल उन्नयन योजना के तहत सिसई के लकेया में 25 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हुआ। सिसई बीडीओ रमेश कुमार यादव ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। शिविर में 20 महिला-पुरुष उद्यमियों को बंबू उत्पाद निर्माण की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिभागियों को डलिया, मोरहा, सूप, दौऊरा, खचिला, सुपली, मौनी और शादी-विवाह में उपयोग होने वाली सामग्री बनाने की जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण के बाद उपयोगी टूल-किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार ने बताया कि लकेया में बने कॉमन फैसिलिटी सेंटर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बोर्ड प्रतिभागियों को उत्पाद विपणन और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा। ट्रेनर के रूप में जगरनाथ विकास केंद्र,चतरा के रविकांत पांडे, बिनोद भोक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.