गुमला, मई 10 -- सिसई। झारखंड बिजली वितरण निगम गुमला द्वारा सिसई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे। लाइनमैन दिवाकर मिश्रा ने बताया कि शिविर में बिल,कनेक्शन, ट्रांसफार्मर, पोल और तार खिंचाई से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। 13 मई को नगर पंचायत भवन, 15 को ओलमुंडा,18 को कुदरा,20 को पुसो,22 को शिवनाथपुर और 26 मई को बिरकेरा में कैंप लगेगा। आवेदन मिलने के एक सप्ताह के भीतर समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग लगाएगा समस्या समाधान शिविर यह भी पढ़ें- पंचायतवार लगेगा "सहयोग शिविर", जन शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...