गुमला, मई 4 -- सिसई, प्रतिनिधि । सिसई प्रखंड के लाइफ लाइन कहे जाने वाले रेफरल अस्पताल सिसई में मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर स्कूली व एनसीसी छात्रों से 30-30 रुपये की कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। विरोध करने पर छात्रों को चार दिनों तक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा। सोमवार को गुस्साए छात्र-छात्राओं ने अस्पताल परिसर का घेराव कर जोरदार हंगामा किया। बाद में डीएस और सिविल सर्जन के निर्देश पर सभी छात्रों को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया गया।
छात्रों का आरोप जानकारी के अनुसार राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय व हाई स्कूल छारदा के छात्र-छात्राएं मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने रेफरल अस्पताल सिसई पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों द्वारा ब्लड जांच और प्रमाण पत्र जारी करने के लिए 30-30 रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.