गुमला, अप्रैल 21 -- गुमला। सिसई प्रखंड के पूसो क्षेत्र अरको गांव निवासी 24 वर्षीय संजीत उरांव का शव पेड़ से लटका मिला। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार संजीत सोमवार रात शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घर के पास स्थित एक पेड़ पर फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटका शव देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। यह भी पढ़ें- पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.