गुमला, मार्च 14 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया।थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि 11 मार्च को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की मां ने सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि दो युवकों ने लड़की को मोटरसाइकिल से गांव से करीब आठ किमी दूर जंगल किनारे एक अर्धनिर्मित मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच के बाद खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा बकसपुर गांव निवासी राम महतो (19) और सुकरा बरला (21) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वहीं दूसरी घटना में नगर गुणाटोली निवासी चंदर उरांव की हत्या के आरोप में उसके पुत्र जोकुवा उरांव (30) को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि 4 मार्च को होल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.