गुमला, अप्रैल 16 -- सिसई, प्रतिनिधि। जिले के सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी-घाघरा चौक के समीप गुरुवार को सिसई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया। पुलिस के अनुसार जब्त डोडा की मात्रा करीब छह क्विंटल आंकी जा रही है। थानेदार नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विरकेरा घाघरा की ओर से एक पिकअप वैन में नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और तेलंगा खड़िया चौक के पास वाहन को रोक कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सड़क किनारे घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- 4 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार पुलिस ने पिकअप वैन (नंबर जेएच 01 सीएम 0720) को कब्जे में लेकर उसमें लदा नशीला पदार्थ जब्त कर थाना ले आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.