गुमला, मार्च 2 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना थाना क्षेत्र में सोवार को एक पिकअप वाहन चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बच गया। पिकअप चालक ने जान बूझकर कट मारते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार लोग समेत सड़क से करीब दस फीट नीचे पलटते हुए एक नाली में जा गिरा। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।ऑटो में एक दुधमुंहा बच्चा सहित कुल 12 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में नौ लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि बच्चे सहित तीन लोगों को मामूली खरोंचें आई हैं। घायलों में भुरसो गांव निवासी सुहानी कुमारी (10), हिमांशु उरांव (8), महिका कुमारी (14), पंची देवी (37), विनीता कुमारी (25), फुदो देवी (30), रोपनी देवी (45) तथा आंजन मड़वा गांव निवासी विंदेश्वर राम (23) और बिमला देवी (45) शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही एएसआई अरुण कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.