गुमला, मार्च 11 -- सिसई । सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र के अरको महुआटोली गांव निवासी रुसवा उरांव (55वर्ष) की बुधवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुसो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी जहांगीर खान ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि रुसवा उरांव दोपहर में नहाने के लिए गांव के पास स्थित नदी गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वी नदी के गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.