गुमला, मई 23 -- गुमला, संवाददाता। जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू उत्खनन और परिवहन का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिन-दहाड़े नदियों से बालू निकालकर ट्रक, हाइवा और ट्रैक्टरों के जरिए खुलेआम दूसरे जिलों में भेजी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की आंखों के सामने यह पूरा खेल चल रहा है,लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। यह भी पढ़ें- परानीपुर गंगाघाट पर हो रहा बालू का अवैध खनन व परिवहनअवैध उत्खनन के मुख्य केंद्र जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दक्षिण कोयल नदी स्थित मुर्गू, चैलीटोली, चरको अंबाटोली, करंज टोली, मेड़या टोली, सुपाली तथा नेशनल हाईवे किनारे नागफेनी नदी घाट इन दिनों अवैध बालू उठाव का मुख्य केंद्र बन चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही बालू माफियाओं का...