गुमला, अप्रैल 30 -- सिसई, प्रतिनिधि । सिसई थाना क्षेत्र के भड़रिया आसमान घाट स्थित द. कोयल नदी किनारे शुक्रवार को एक 15 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुरगू गांव निवासी प्रल्हाद सिंह की पुत्री निधि कुमारी के रूप में हुई है। शव कफन में लिपटा हुआ था। घटना की जानकारी देते हुए एसआई अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मामा ने फोन कर किशोरी की मौत की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान किशोरी के गले पर रस्सी से दबाव के निशान मिले। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ के दौरान परिजन घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। पुलिस प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.