सिसई में दो हाईवा दुर्घटनाग्रस्त,बाल-बाल बचे चालक-खलासी
गुमला, जून 20 -- सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बालू परिवहन कार्य में लगे दो हाइवा अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों वाहन रांची से बालू अनलोड कर वापस बालू घाट लोडिंग के लिए जा रहे थे। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए,जबकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।पहली घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडवा गांव के समीप शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुई। बताया गया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज रफ्तार हाइवा सड़क के बीच स्थित देवी मंडप से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा के साथ मंडप भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में चालक और उपचालक को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया।मंडप ध्वस्त होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने वाहन मालिक से मंडप पुनर्निर्माण की मांग करते हुए वाहन ले जाने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.