गुमला, फरवरी 11 -- सिसई प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा एक ही रात में तीन वाहन का बैटरी चोरी कर लेने का मामला सामने आया है, इस वावत भदौली गांव निवासी उमेश गोप ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में कहा गया है कि प्रति दिन की तरह वह अपना दो जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को ब्लॉक मैदान में आठ फरवरी को खड़ा किया था,सुबह वाहन चालू करने के लिए गया तो तीनों वाहन का बैटरी गायब था।वाहन के बैटरी बॉक्स का कुंडी टूटा हुआ था, वह अपने स्तर से काफी खोजबीन किया किन्तु बैटरी का कंही पता नहीं चला,जिससे लग रहा है कि अज्ञात चोरों के द्वारा बैटरी की चोरी कर ली गई है।उमेश गोप के आवेंदन पर पुलिस केस दर्ज कर बैटरी और चोरों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...