गुमला, अप्रैल 27 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के खेर्रा गांव में तालाब में डूबने से 58 वर्षीय ग्रामीण अघनु मुंडा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पूसो पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। थानेदार जहांगीर खान ने बताया कि अघनु मुंडा रविवार को नशे की हालत में मवेशी चराने निकला था। दोपहर में पशुओं को धोने और खुद नहाने के लिए तालाब में उतरा, लेकिन अधिक नशे के कारण संतुलन खोकर गहरे पानी में डूब गए। घटना के समय आस-पास कोई मौजूद नहीं था। शाम में मवेशियों के अकेले लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। एक ग्रामीण ने तालाब में शव तैरता देख सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...