गुमला, अप्रैल 29 -- गुमला संवाददाता। जिले में चल रहे सौ दिनी टीबी अभियान ने सिसई प्रखंड में रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ.केके मिश्रा ने सिसई प्रखंड का दौरा कर अभियान की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया और स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिले में फिलहाल केवल दो पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग भरनो और गुमला प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य शिविरों में किया जा रहा है। बावजूद इसके, सिसई रेफरल अस्पताल में स्थापित एक्स-रे मशीन का प्रभावी उपयोग कर हाई-रिस्क गांवों से लोगों को आरबीएसके वाहन के माध्यम से अस्पताल लाकर जांच कराई जा रही है। बुधवार को हाई-रिस्क ग्राम बरगांव से 48 लोगों को अस्पताल लाया गया।जिनमें से 41 लोगों का चेस्ट एक्स-रे किया गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.