गुमला, जून 13 -- सिसई। थाना क्षेत्र के रहमत नगर निवासी तालिम अंसारी (23) और बालेश्वर लोहरा (29) को सिसई पुलिस ने चोरी के आरोप में उनके घर से गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि सिसई के कुम्हार मोड़ स्थित उमेश साहू के घर में हुई चोरी के मामले में किरायेदार रंजन टोप्पो ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सेल की मदद से दोनों आरोपियों की पहचान की गई।पुलिस ने दोनों को उनके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए सोने के कान के टोप सहित कई जेवरात भी बरामद किए गए। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...