गुमला, अक्टूबर 3 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई थाना क्षेत्र के हंस नगर में महिला पर चाकू से हमला कर हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है। मामले में घाघरा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी विनेश्वर उरांव के आवेदन पर सिसई पुलिस ने आरोपी पति गणेश गोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी के अनुसार विनेश्वर की बहन संतोषी कुमारी (27वर्ष) 11 सितंबर को अपने ससुराल से सिसई के हंस नगर स्थित भाई के घर रहने आई थी। इसी दौरान उसका पति गणेश गोप भी वहां पहुंचा और दोनों साथ रहने लगे। आरोप है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गणेश ने धारदार चाकू से संतोषी पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल संतोषी को इलाज के लिए रिम्स रांची ले गए। वहां इलाज के दौरान 27 सितंबर को उसकी मौत हो गई। इसके ...