गुमला, मई 5 -- सिसई। सिसई थाना क्षेत्र के समल जोरगो टोली गांव निवासी अंगनी उराईन ने मंगलवार को सिसई थाना में आवेदन देकर अपनी 20 वर्षीय बेटी की खोजबीन कराने की गुहार लगाई है। दर्ज आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी एक मई से घर से लापता है। युवती एक मई को घर से सिसई बाजार सलवार-सूट सिलाने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। युवती की मां ने थाना में आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बेटी की तलाश करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.