सिसई में खाद्य सुरक्षा विभाग की ने जांच,लापरवाही पर दी चेतावनी
गुमला, मई 14 -- गुमला। आमजनों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सिसई प्रखंड में फल दुकानों, स्ट्रीट फूड वेंडरों, गुपचुप और चाट ठेलों पर सघन जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में कई जगह साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।जांच के दौरान खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली तथा कई विक्रेता बिना एप्रन, ग्लव्स और कैप के खाद्य पदार्थ तैयार करते पाए गए। अधिकारियों ने तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी। चाट में अखाद्य रंग मिलने पर उसे नष्ट कराया गया।दुकानदारों को साफ पानी के उपयोग, खाद्य सामग्री ढंककर रखने और फलों को प्राकृतिक तरीके से पकाने की सलाह दी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.